7 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खलंगा वन‌ भूमि मामले को लेकर मनवीर चौहान का विपक्ष पर निशाना कहा धामी सरकार में माफिया पर कसी जा रही नकेल

खलंगा वन‌ भूमि मामले को लेकर मनवीर चौहान का विपक्ष पर निशाना कहा धामी सरकार में माफिया पर कसी जा रही नकेल

उत्तराखंड बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की वन भूमि सुरक्षित है और खलंगा सहित किसी भी क्षेत्र मे एक इंच जमीन पर माफिया अतिक्रमण नही कर सकेगा। सरकार का इसके खिलाफ अभियान जारी है। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि खलंगा मे वन भूमि का मामला सामने आने पर वन विभाग ने तत्काल मौके पर स्थिति को देखा तो वन मंत्री ने पूरे मामले मे जांच के आदेश दिये हैं। वहीं पेड़ कटान के मामले मे जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा अगर, जांच मे मामला अतिक्रमण का निकला तो कड़ी कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।

See also  एलपीजी की सुचारू सप्लाई को लेकर मुख्य सचिव की बैठक

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लेकर आये तो वेशकीमती जमीनों की सुरक्षा के लिए कड़ा भू कानून लेकर भी आये। वन भूमि से अब तक 6 हजार हेक्टेयर से अधिक अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं नियम विरुद्ध जमीनों की खरीद फ्रोख़्त के खिलाफ प्रदेश भर मे जांच चल रही है। अकेले देहरादून मे 900 बीघा से अधिक जमीन राज्य सरकार मे समाहित कर दी गयी है।

उन्होंने कहा कि चाहे वन क्षेत्र मे अतिक्रमण हो या जमीनों की लूट, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार माफियाओं के लिए ऐशगाह बने हुए थे। धामी सरकार ने कानून लाकर माफियाओं की कमर तोड़ दी है। वहीं लैंड फ्राड के मामलों के लिए गठित कमेटी तेजी से मुद्दों का निस्तारण कर रही है। सरकार और माफिया के गठजोड़ का तंत्र ध्वस्त होने से अब अतिक्रमण की गुंजाइश न के बराबर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अतिक्रमण पर दोहरा मापदंड अपनाती रही है। प्रदेश के कुछ जिलों मे बड़े स्तर पर वन भूमि पर कांग्रेस कार्यकाल मे बहरी लोगों को बसाया गया है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिक्रमण शत प्रतिशत हटाया जायेगा। जनता को पूरा भरोशा है कि धामी सरकार ही राज्य मे हर स्तर पर राज्य के वन और कृषि भूमि से अतिक्रमण को हटाएगी।

See also  सतपुली में घायल महिला को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया