22 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक

उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक

आज बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने स्वतस्फूर्त पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने बताया, वे पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने आए हैं ताकि देशविरोधी राजनैतिक ताकतों को करारा जवाब दिया जा सके।

राजधानी में बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आज बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा जताई। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने उन सब बातचीत कर संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। उसके उपरांत सभी को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। सभी नवांगतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए श्री परिहार ने कहा, भाजपा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जीने वाली पार्टी है। हम राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा को अपनाने वाले कार्यकर्ताओं का दल है। हमारे इन विचारों, सिद्धांतों और भावनाओं को सैनिकों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। ऐसे में आप सभी जवानों का अनुशासित जीवन और कर्मठता पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। ताकि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को हम समय पूर्व प्राप्त करने में सफल हों।

See also  पिथौरागढ़ के जौलजीबी में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान पार्टी में शामिल पूर्व सैनिकों में एकसुर में कहा, जिस गति से देश, पीएम नरेंद्र मोदी नेतृत्व में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह अभूतपूर्व है। बावजूद इसके विगत कुछ वर्षों में विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके नेताओं द्वारा ऐसे नकारात्मक प्रयास किया जा रहे हैं कि विकास की रफ्तार कम हो और देश की छवि खराब हो। इसी क्रम में जो कुछ दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय AI समिट में कांग्रेस पार्टी द्वारा किया, उससे हमें लगा कि अब समय आ गया है कि पीएम मोदी की नीतियों को मजबूत करने के लिए आगे आया जाए। हम सब पूर्व सैनिकों की आपस में बातचीत हुई और आज हम यहां है। और भी बहुत से जवान आना चाहते हैं लेकिन समय की सामंजस्यता के चलते यह संभव नहीं हो पाया, वे भी शीघ्र पार्टी में शामिल होंगे।

See also  AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने मंशा पर उठाए सवाल

आज पार्टी में शामिल होने वाले में ऑनरेरी कैप्टन अजय रावत, कैप्टन बचन सिंह रावत, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन मदन सिंह गोसाई, सूबेदार दिलीप सिंह राणा, हवलदार श्याम पंवार, मदन सिंह गुसाईं, महिपाल सिंह, रंजन चतुर्वेदी, जगत सिंह पुंडीर, विक्रम सिंह, विनोद अवस्थी, भगत सिंह राणा के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे।