15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बने कई रिकॉर्ड

राष्ट्रीय खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बने कई रिकॉर्ड

उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में ऐथलेटिक्स स्पर्धाओं के चौथे दिन (10 फरवरी) कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खासतौर पर 20 किमी पैदल चाल (पुरुष) स्पर्धा में इतिहास रचा गया, जहां 14 साल पुराना राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड टूट गया। इस रेस में हिस्सा लेने वाले छह एथलीटों ने इस रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान बनाया, जिसमें स्वर्ण पदक विजेता सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1:21:23 के समय के साथ नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड स्थापित किया।

सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1 घंटे 21 मिनट 23 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता और नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उत्तराखण्ड के सूरज पंवार ने 1:21:34 के समय के साथ रजत और पंजाब के अमनजोत सिंह ने 1:21:42 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में कुल 6 एथलीटों ने 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

See also  श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक

10 किमी पैदल चाल (महिला) फाइनल में हरियाणा की रवीना ने 45:52 का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखण्ड की शालिनी ने 46:12 के समय के साथ रजत और उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति ने 46:23 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

हैमर थ्रो (पुरुष) फाइनल में सर्विसेज के तरणवीर सिंह बैन्स ने 66.64 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के दमनीत सिंह, जो 2022 के राष्ट्रीय खेल में 67.62 मीटर का रिकॉर्ड बना चुके हैं, उन्होंने इस बार 64.71 मीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता। राजस्थान के प्रवीन कुमार ने 64.42 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

200 मीटर दौड़ (पुरुष) फाइनल में ओडिशा के अनिमेष कुजुर ने 20.58 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के रगुल कुमार जी (21.06 सेकंड) ने रजत और निथिन बी (21.07 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर दौड़ (महिला) फाइनल में आंध्र प्रदेश की ज्योति यार्राजी ने 23.35 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की उन्नति अय्यप्पा ने 23.70 सेकंड में रजत और तेलंगाना की नित्या गांधे ने 23.76 सेकंड में कांस्य पदक जीता।

See also  उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम

800 मीटर दौड़ (महिला) फाइनल में दिल्ली की चंदा ने 2:00.82 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और अपने ही राष्ट्रीय खेल के रिकॉर्ड (2:01.58, 2022) को तोड़ दिया। पंजाब की ट्विंकल चौधरी (2:03.46) ने रजत और अमनदीप कौर (2:04.76) ने कांस्य पदक जीता। 800 मीटर दौड़ (पुरुष) फाइनल में सर्विसेज के मोहम्मद अफ़सल पी ने 1:49.13 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखण्ड के अनु कुमार ने 1:49.19 में दौड़ पूरी कर रजत और सर्विसेज के प्रकाश गडाडे ने 1:49.58 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

ट्रिपल जंप (पुरुष) फाइनल में तमिलनाडु के प्रवीन चित्रवेल ने 16.50 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के ही मोहम्मद सलाहुद्दीन ने 16.01 मीटर की छलांग लगाकर रजत और केरल के मोहम्मद मुहासिन ने 15.57 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। हेप्टाथलॉन (महिला) फाइनल में तेलंगाना की अगासरा नंदिनी ने 5601 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की पूजा ने 4999 अंकों के साथ रजत और तमिलनाडु की दीपिका एस ने 4939 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।