उत्तरकाशी के पुरोला में आज पूरा बाजार बंद है। महापंचायत की इजाज़त ना मिलने के बाद प्रधान संगठन भले ही पीछे हट गया हो मगर व्यापारियों ने आज एक भी दुकान नहीं खोली है। नाराज़गी लगातार बढ़ रही है, सामाजिक ताना बाना कौन खराब कर रहा है इसे लेकर भी सवाल हैं। वहीं पुलिस ने साफ किया है कि ये व्यापारियों का अपना विचार है उन्होंने बज़ार बंद किया है. प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाई गई उसका पालन किया जा रहा है. पुलिस पार्टी इलाके पर नज़र रखी हुई है. पुलिस से स्थानीय लोगों द्वारा समर्थन मिल रहा है. धारा 144 के उल्लघंन की खबर नहीं है।

More Stories
चमोली में बसंतोत्सव की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
जमीन से जुड़े मामलों को लेकर चमोली में डीएम की अहम बैठक
जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत 4 लाख से ज्यादा लोगों ने की शिविरों में शिरकत