12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बदरीनाथ मास्टर प्लान पर 27 अगस्त को देहरादून में हितधारकों के साथ बैठक

बदरीनाथ मास्टर प्लान पर 27 अगस्त को देहरादून में हितधारकों के साथ बैठक

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के संबंध में स्थानीय जनता द्वारा उठाई जा रही समस्याओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव आवास एवं जिलाधिकारी चमोली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शासन और जिला प्रशासन के समन्वय से हितधारकों से संवाद स्थापित कर आ रही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 29 अगस्त को देहरादून में हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में प्रमुख सचिव आवास, जिलाधिकारी चमोली सहित विभिन्न हितधारक और संबंधित पक्ष सम्मिलित होंगे। बैठक का उद्देश्य हितधारकों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन एवं सुझावों पर सकारात्मक विचार-विमर्श करना और जनहित में निर्णय लेना है।

See also  शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि बद्रीनाथ मास्टर प्लान को इस प्रकार आगे बढ़ाया जाए जिससे विकास कार्य भी सुचारु रूप से संचालित हों और स्थानीय जनता की समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित हो। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिला प्रशासन सभी संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।