9 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भीमताल में हरीनगर से सेरुवा -सीमाला सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने सीएम का आभार जताया

भीमताल में हरीनगर से सेरुवा -सीमाला सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने सीएम का आभार जताया

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा जगलियागाँव के हरीनगर से सेरुवा – सीमाला तक मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था! किसानो को अपना उत्पाद हल्द्वानी लाने मै काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था ग्रामीणों को 5 से 6 किमी दूरी तय करने के बाद मुख्य सड़क तक अपना उत्पादन लाना पड़ता था! मरीजों को डोली से मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था! ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग बनाने की मांग की थी विधायक कैड़ा ने उक्त मोटर मार्ग के निर्माण करने व डामरीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था हरीनगर से सेरुवा- सीमाला तक मोटर मार्ग का निर्माण व डामरीकरण कार्य के लिए 8 करोड़ 6 लाख स्वीकृति हो गये है जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्द ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा! मोटर मार्ग के निर्माण पूर्ण होते ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया भी जायेगा! विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी और अजय सांसद भट्ट का आभार व्यक्त किया है!

See also  प्रसून जोशी की सीएम धामी से मुलाकात