10 November 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विधायक उमेश कुमार ने मांगा सतपाल महाराज का इस्तीफा

विधायक उमेश कुमार ने मांगा सतपाल महाराज का इस्तीफा

मॉनसून सत्र के पहले दिन सरकार के सबसे सीनियर मंत्री सतपाल महाराज घिर गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कैबिनेट मंत्री पर जमकर सवाल दागे गए।

खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार में बाढ़ के बाद बर्बाद हुए किसानों की सुध न लेने का आरोप लगाते हुए मंत्री महाराज को जमकर घेरा। हरिद्वार में आपदा और बाढ़ से बर्बाद हुई किसानों की खेती के मुआवजे को लेकर मंत्री सतपाल महाराज पर ये तंज भी कस डाला।

डेढ़ साल से नहीं जागे महाराज!

उमेश कुमार ने मंत्री सतपाल महाराज को खरी खरी सुनाते हुए कहा कि मंत्री सतपाल महाराज को उपदेश देने की आदत है और उनके यहां तो वन वे कम्न्युयूनिकेश यानी कि एक तरफा ही संवाद होता है इसलिए वो जनता के साथ भी एकतरफा ही संवाद करते हैं। किसी की नहीं सुनते।

See also  देहरादून में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

विधायक उमेश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि हरिद्वार में तटबंधो को बनाने के लिए डेढ़ साल पहले ही वो केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिख चुके थे लेकिन मंत्री सतपाल महाराज के सिंचाई विभाग ने जनता के इन अति संवेदनशील पत्रों पर कुंडली मार ली है।

ऐसे मे मंत्री सतपाल महाराज को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं क्योंकि वो जनता के ज्वलंत मुद्दों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं उनको तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।