ऋषिकेश में पीएम मोदी ने चुनावी रैली के जरिये कांग्रेस पर हमला किया। पीएम ने कांग्रेस पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस शासन में देश के जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट भी नहीं मिलती थी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सीमा पर बुनियादी ढांचे का विकास नहीं किया। मोदी ने दावा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो वनराज रैंक, वन पेंशन कभी लागू नहीं होता।
मोदी ने कांग्रेस पर उत्तराखंड के मसले पर भी हमला बोला। पीएम ने ये भी कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार में विकास को रफ्तार मिली है और उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम ने धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा को लेकर भी सरकार की ओर से किए गए काम गिनाए। मोदी ने उत्तराखंड में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन और चारधाम ऑल वेदर रोड का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि बीजेपी की अच्छी नीयत की वजह से ही अच्छे नतीजे आ रहे हैं।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमलावर
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी हमला बोला। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में गरीबों का हक मारा जाता था। सरकारी योजनाओं का पैसा कांग्रेस खा जाती थी। मोदी ने आरोप लगाया कि अगर आज भी कांग्रेस सरकार होती तो काम नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार ही होता। मोदी ने दावा किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही कार्रवाई से ही कांग्रेस परेशान है। मोदी ने नाम लिए बिना हरीश रावत पर निशाना साधा और परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए सिर्फ अपना परिवार ही सबकुछ है। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। मोदी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा और राम के अपमान का आरोप लगाया। मोदी ने धार्मिक और आस्था के नाम पर भी माहौल बनाने की कोशिश की और कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कांग्रेस पर गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। मोदी ने उत्तराखंड से पांचों सीटों पर बीजेपी की जीत के लिए जनता से वोट मांगे। मोदी ने विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की बात कही।

More Stories
संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
पिथौरागढ़ के आठगांव सिलिंग में डीजे पर नाचने को लेकर भिड़ंत, दो लोग गिरफ्तार