संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में ही नहीं अपितु देश में अनोखा पौधारोपण आंदोलन आज 250 वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने होली के पावन त्यौहार पर अनोखे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधों में प्यार का होली का रंग पौधों में अबीर व गुलाल लगाते हुए विभिन्न स्थलों में 250 पौधों का रोपण किया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज 250 वें दिन कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल की विभिन्न इकाइयों के परिसर में भी निगम कर्मचारियों ने पौधारोपण किया वहीं विभिन्न माध्यमों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर जहां निगम के कर्मचारी निगम हित में कार्य करते हुए पर्यटकों व उपभोक्ताओं की सेवा करते हैं वहीं अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रकृति संरक्षण के तहत पौधारोपण का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस कार्यक्रम की यहां आने वाले पर्यटक प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई 2024 से चले इस आंदोलन में निगम की इकाइयों के परिसरों सहित विभिन्न स्थलों व पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम।।।। में अब तक 42000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। जो कि राज्य नहीं अपितु देश में भी किसी भी संगठन द्वारा किया गया अपने आप में एक रिकॉर्ड है । जहां संगठन अपनी मांगों को मनवाने के लिए चक्का जाम, बंद ,अनशन करते हैं वहीं उनका आंदोलन प्रकृति संरक्षण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इतना लंबा आंदोलन वह भी प्रकृति संरक्षण का प्रदेश में ही नहीं अभी देश में भी नहीं चला होगा ।उन्होंने कहा कि इस अवधि में निगम स्तर व शासन स्तर पर वार्ताएं जरूर हुई ।कुछ मांगे मानी गई ।लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण मांग नियमितीकरणकी है उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दोनों निगमो के प्रबंध निदेशक से भी निगम स्तर की समस्याओं के संबंध में वार्ता हुई लेकिन उन पर भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि संघर्ष जरुर लंबा है लेकिन कर्मचारी प्रकृति का संरक्षण करना नहीं छोड़ सकते हैं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से वार्ता हुई जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव को वार्ता हेतु निर्देशित किया था लेकिन वह वार्ता भी अभी तक नहीं हो पाई। उन्होंने आज ज्ञापन के माध्यम से पुनः समस्या का समाधान करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा कि आज के आंदोलन में कुमाऊं मंडल में महामंत्री कंचन चंदोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम कुमार जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार महेश कुमार दास वेद प्रकाश भट्ट हरीश पुनेठा धन सिंह महिमन कफलिया के नेतृत्व में वही गढ़वाल मंडल में महामंत्री विजय पुरोहित कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल सुमेर सिंह रावत संरक्षक सुरेश पवार प्रेम सिंह बिष्ट जयपाल बिष्ट प्रताप पवार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया व ज्ञापन दिया गया। पिथौरागढ़ में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में पदम सिंह हर सिंह शेर सिंह गोपाल बिष्ट सौरव खोलिया महेश कुमार शोभाराम विजय बोरा राजेंद्र सिंह भगवान सिंह शामिल रहे
More Stories
उत्तराखंड के CHO का देहरादून में सम्मेलन स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत हुए शामिल
होली मिलन समारोह में सीएम धामी
चमोली में टिम्मरसैंण यात्रा की तैयारियां तेज