20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आईआईटी रुड़की और केंद्र के बीच एमओयू

आईआईटी रुड़की और केंद्र के बीच एमओयू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य अतिथि गृह, हरिद्वार से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की एवं भारी उद्योग मंत्रालय के मध्य हुए एमओयू पर हस्ताक्षर हेतु आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत सरकार की दो महत्वपूर्ण इकाइयों के सहयोग से यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न “विकसित भारत 2047“ के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर की पहल के लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया विजन को नई ऊंचाई तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की ने नवाचार के क्षेत्र में हमेशा महत्वपूर्ण कार्य किया है। आईआईटी रुड़की में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा इंडस्ट्री एक्सेलरेटर की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है जो नि:संदेह उत्तराखण्ड के समग्र विकास तथा नवाचार में योगदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता केन्द्र उद्योगों में प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिए सक्रिय रूप से योगदान देगा तथा ऑटोमोटिव क्षेत्र में स्वदेशी समाधानों और उत्पादों के विकास को भी प्रेरित करेगा। यह उत्तराखण्ड के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रगति की ओर महत्वपूर्ण कदम है।

See also  सचिव आवास आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश