18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लालतप्पड़ पुल और आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों—डोईवाला के माजरी, शेरगढ़, चांडी गांव, विस्थापित बस्तियां, अधूरवाला, खादर एवं तुड़ान आदि गाँवों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी व्यथा को निकट से सुना और प्रत्येक परिवार को हर संभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके पुनर्वास व राहत कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम से लोगों को हो रहा फायदा

सांसद रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाते हुए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएँ ताकि प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हम सभी आपदा पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उनके पुनर्वास एवं जीवन को सामान्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।