13 November 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होंगे?

राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होंगे?

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित कोच सुभाष राणा ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हमारे लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इस आयोजन के दौरान खेलों के लिए इतना बड़ा आधारभूत ढांचा उत्तराखण्ड में तैयार हो जाएगा, कि खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पडे़गा। स्थिति ऐसी बदलेगी कि अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए यहां आने शुरू हो जाएंगे। कोच सुभाष राणा का यह भी कहना है कि सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों के अन्य प्रदेशों से खेलने पर भी रोक लग जाएगी। इस तरह से यह आयोजन खेल पलायन को भी रोकेगा।

See also  उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने धामी सरकार पर बोला हमला

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सुभाष राणा का कहना है जब आपके काम को मान्यता मिलती है, तो उत्साह बढ़ता है और खुशी मिलती है। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पर राणा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल जहां भी होते हैं, वहां खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाता है। जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और निखरने का सुअवसर मिलता है। खेल का जो इंफ्रास्ट्रक्चर उत्तराखण्ड में दस-बीस वर्षों बाद तैयार होना था, वह राष्ट्रीय खेलों की वजह से कुछ दिनों में ही तैयार मिलेगा। नई प्रतिभाओं को आगे आने में इससे बहुत लाभ मिलेगा। उत्तराखण्ड खेलों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

See also  आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड में सक्रियता

कोच सुभाष राणा ने कहा कि विभिन्न खेलों में अन्य प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे कई खिलाड़ी अब उत्तराखण्ड से खेलने के इच्छुक हैं। उत्तराखण्ड की शूटिंग फेडरेशन से जुडे़ सुभाष राणा के अनुसार, ऐसे कई खिलाड़ियों ने उनसे संपर्क किया है। कई खिलाड़ी खेलों की अन्य फेडरेशन से भी संपर्क कर रहे हैं।