16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून मेयर पद पर नवीन जोशी ने पेश की दावेदारी

देहरादून मेयर पद पर नवीन जोशी ने पेश की दावेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस के  महामंत्री नवीन जोशी ने आज देहरादून मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने अपने समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी को अपना आवेदन सौंपा।

नवीन जोशी, जो पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्यरत हैं, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं। वे चार बार प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं और वर्तमान में उत्तराखंड वॉर रूम के चेयरमैन के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

जोशी ने अपनी दावेदारी के दौरान कहा कि वो जनता की सेवा और देहरादून के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। जोशी ने कहा कि अगर पार्टी उसके नाम पर विचार करती है तो वो सभी से विचार विमर्श कर देहरादून के उत्थान के लिए बेहतर रोड मैप तैयार करेंगे

See also  कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप