उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए आज से बीजेपी के उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो रहा है। आज अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट अजय टम्टा पर्चा भरेंगे। नामांकन रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।
अल्मोड़ा में होने वाली रैली को लेकर बीजेपी की तैयारी पूरी है। नामांकन से पहले अजय टम्टा ने परिवार के साथ जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की।
वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत भी आज ऑनलाइन नामांकन दाखिल करेंगे और हरिद्वार में कल उनकी नामांकन रैली होगी। धामी समेत बीजेपी के दूसरे नेता भी कल हरिद्वार में मौजूद होंगे।


More Stories
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश
गढ़ महिला उत्थान समिति ने मातृ शक्ति को कराए डांट काली माता मंदिर के दर्शन
पिथौरागढ़ में बिना ऑनलाइन बुकिंग/डीएसी नंबर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर