मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ पुलिस अधिकारियों ने भेंटकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए ईश्वर से कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब सहयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिए हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, डी.जी.पी. अभिनव कुमार सहित वरिष्ठ आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
उत्तरकाशी में जन जन की सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
टनकपुर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत
रुद्रप्रयाग कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान