उत्तराखंड में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज़ हो गई है । बिंदुखत्ता संघर्ष समिति के साथ इंडिया गठबंधन ने बुधवार को विधानसभा कूच किय । कूच का नेतृत्व पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया। सैकड़ों की संख्या में इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता और कार्यक्रताओं को भारी पुलिस बल और बैराग्रेडिंग से रोका गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा कूच के दौरान उन्होंने कहा राज्य में लंबे समय से खत्तों, गोटों , क्षेत्र को राजस्व गावों का दर्जा दिया जाने की मांग की जा रही है ।
ताकि मूल रूप से उत्तराखंड के वासियों को उनका अधिकार मिल सके । इसके साथ उन्होंने सरकार को चेतावनी दी की अगर मांग पूरी नहीं होती तो विपक्ष उग्र आंदोलन करके सरकार को गिराने का काम करेगा।

More Stories
सीएम धामी ने लिया पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा
ऑपरेशन प्रहार के तहत STF का एक्शन, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग पर शिकंजा, 8 तस्कर गिरफ्तार
सीएम धामी ने स्वेच्छा से स्वच्छता कार्यक्रम में की शिरकत