15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ धाम पहुंची पंचमुखी डोली कल खुलेंगे कपाट

केदारनाथ धाम पहुंची पंचमुखी डोली कल खुलेंगे कपाट

देवाधिदेव महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली आज तीसरे पड़ाव गौरीकुंड से चलकर पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुंच गयी है, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने डोली का पुष्पवर्षा तथा बम बम भोले के जयकारों से स्वागत किया। डोली के केदारनाथ धाम पहुंचते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया, सेना की 6 ग्रेनेडियर के जवानों द्वारा प्रस्तुत बैंडों की मधुर धुनों के बीच केदारनाथ में माहौल भक्तिमय बना रहा, मंदिर परिसर में बाबा के भक्त बैंड की धुनों पर नृत्य करते रहे। कल शुक्रवार 2 मई प्रात: सात बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट