16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों की कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। उत्तराखण्ड सरकार ने एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया को 524.70 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा दे दिया है। पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक डॉ अजय प्रभाकर ने भूमि पर क़ब्ज़ा लेते हुए कहा कि विस्तारित एयरपोर्ट का सर्वे व निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा।

एयरपोर्ट आथॉरिटी को जिला प्रशासन व पंतनगर एयरपोर्ट आथॉरिटी द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर 524.78 एकड़ भूमि के कॉर्डिनेट (जमीन का अक्षांश और देशांतर) भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

See also  श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक