16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस का एक्शन

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस का एक्शन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने एवं ओवर लोडिंग कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 17.12.2024 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले (यातायात कोटद्वार-02, पौड़ी-01 व पैठाणी-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी इसके साथ ही वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी/सामान ले जाने पर कुल 05 वाहन चालकों (कोटद्वार- 04 व यातायत कोटद्वार- 01) के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने व वाहनों में ओवर लोड़िंग करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।

See also  देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल