5 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस केस में आरोपी को किया गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस केस में आरोपी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं।

जिसके क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी श्रीनगर से जारी वारंट फौ0वा0स0-311/2024, धारा-138 NI Act से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त सरेश चन्द्र, निवासी- सोर तल्ला श्रीनगर को डुंगरीपंथ हनुमान मंदिर श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश

नाम पता अभियुक्त

सुरेश चन्द्र (उम्र 40 वर्ष) पुत्र केशवानंद, निवासी- ग्राम सोर तल्ला, श्रीनगर पौडी गढवाल।