15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी पुलिस कर रही साइबर फ्रॉड को लेकर जागरुक

पौड़ी पुलिस कर रही साइबर फ्रॉड को लेकर जागरुक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल,कॉलेजों में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को और गांवों में जाकर आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सुखरो कोटद्वार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें थाना कोटद्वार पुलिस,सीआईयू पुलिस टीम द्वारा छात्र छात्राओं और कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को और थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल के छात्र-छात्राओं को डिजीटल अरेस्ट,साइबर अपराध से बचाव, मानव तस्करी, नशा ड्रग्स दुष्प्रभाव,भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विस्तृत जानकारी देने के साथ ही साइबर सुरक्षा हेल्प न0- 1930, डायल-112, महिला हेल्प न0-1090 के संबंध में जानकारी दी गयी। साथ ही जागरूकता सम्बन्धी फोटो/पम्पलेट का वितरण कर सभी को अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने व जागरूकता पम्पलेट को गांव के पंचायत भवन, रास्तों व सार्वजनिक स्थलों में चस्पा करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतू प्रेरित किया गया।

See also  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, पिथौरागढ़ से बीजेपी नेता बीरेंद्र वल्दिया भी हुए शामिल, रखी ये अहम मांग