19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

पौड़ी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

दिनांक 19.07.2025 को वादी सोहित अग्रवाल निवासी बुद्धा पार्क कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा बद्रीनाथ रोड कोटद्वार स्थित मेरी दुकान का ताला तोड़कर दुकान से कुछ नगदी चोरी व सामान चोरी कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 184/2025, धारा- 305(B)/331(4) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कुशल सुरागसी पतारसी व दुकानों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज का अवलोकन किया जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त चोरी की घटना को दो अभियुक्तों द्वारा अंजाम दिया गया है जिसके पश्चात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही,अथक प्रयासों व लगातार की जा रही मॉनटरिंग के चलते उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों राजेश उर्फ राजू एवं अजर उर्फ अज्जू को दिनांक 19.07.2025 को ही 24 घण्टे के भीतर चोरी किये गये शतप्रतिशत माल के साथ रेलवे स्टेशन कोटद्वार निकट पोस्ट ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने व की गई जांच में यह भी सामने आया कि शातिर चोर पूर्व में चोरी के मामलों में जेल चुके हैं। उक्त दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम

*नाम पता अभियुक्त गण*

1. राजेश (उम्र 21 वर्ष)उर्फ राजू पुत्र अजय, निवासी- लकड़ी पड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल

2. अजर (उम्र 19 वर्ष)उर्फ अज्जू पुत्र तस्लीम, निवासी- लकड़ी पड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल

*बरामदा माल का विवरण*

1. कुल 226 पैकेट सिगरेट (कीमत- ₹46000/-)

2. नगद ₹ 2500/-

3. वादी का आधार कार्ड