15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

208 दिन से चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन

208 दिन से चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 2008 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज आंदोलन की 208 वें दिन चीनपुर हल्द्वानी निवासी शंकर दत्त जोशी व मनीषा जोशी ने अपनी 25वीं सालगिरह पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। अपनी सिल्वर जुबली पर पौधारोपण करने पर शंकर दत्त जोशी ने कहा कि आज का दिन उनके लिए सौभाग्यशाली है कि वह पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए अपनी सालगिरह की सिल्वर जुबली पर पौधारोपण कर रहे हैं आज के पौधा रोपणकार्यक्रम में चिन्मय जोशी, चैतन्य जोशी निरंजना गुरु रानी, जय श्री गुरु रानी, हर्षित गुरु रानी नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

See also  औली में विंटर कार्निवाल का आगाज

वहीं पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने महासंघ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में उल्का देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया कार्यक्रम में शेर सिंह हर सिंह सौरव खोलिया गोपाल बिष्ट शोभाराम महेश कुमार दीपक रावल सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।