शासन के निर्देशों के क्रम में “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 दिसम्बर, 2025 से 12 फरवरी, 2026 तक जनपद पिथौरागढ़ की 64 न्याय पंचायतों में जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 को न्याय पंचायत दरकोट के रामलीला मंच, विकास खण्ड मुनस्यारी में 8वें शिविर का आयोजन अपरजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार–प्रसार किया गया। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा अनेक मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।
शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, ऊर्जा, शिक्षा, पेयजल, वन, कौशल विकास, आपदा प्रबंधन, सैनिक कल्याण, होम्योपैथी, रीप एवं जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में कुल 462 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 723 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 9 शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 01 उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। साथ ही 01 व्यक्ति को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से संतृप्त किए जाने की कार्यवाही की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 12 बीपीएल क्रमांक एवं 07 सेक डाटा प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इसके अतिरिक्त 12 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर संतृप्त करने की प्रक्रिया अपनाई गई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 45 व्यक्तियों को परिवार प्रतिलिपि, 03 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 15 व्यक्तियों का यूसीसी पंजीकरण कराया गया। वहीं 28 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर संतृप्त किया गया। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा 35 व्यक्तियों को छोटे कृषि यंत्र वितरित किए गए तथा 32 व्यक्तियों को कृषि रक्षा रसायन प्रदान किए गए। साथ ही 30 किसानों को किसान निधि प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। विभाग द्वारा 63 व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी देकर संतृप्त किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 22 व्यक्तियों को बीज वितरित किए गए तथा 08 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर संतृप्त किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गईं। इसके अतिरिक्त 18 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर संतृप्त किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 03 आवेदन, 02 महालक्ष्मी किट एवं 02 टीएचआर का वितरण किया गया। साथ ही 16 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 10 राशन कार्ड संशोधन, 20 राशन कार्ड ई-केवाईसी तथा 03 गैस ई-केवाईसी कराई गई। विभाग द्वारा 14 व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा 06 उन्नत कौशल विकास प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा संबंधित व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 60 व्यक्तियों का ओपीडी पंजीकरण एवं औषधि वितरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा 175 व्यक्तियों को ओपीडी सेवाएं एवं औषधि वितरण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 12 व्यक्तियों को ओपीडी एवं औषधि वितरण किया गया तथा 07 व्यक्तियों से बकरी एवं मुर्गी पालन के आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही 20 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा 05 व्यक्तियों से मत्स्य तालाब हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा 19 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जानकारी दी गई। डेयरी विभाग द्वारा 10 व्यक्तियों को डेयरी उत्पादों की बिक्री कराई गई तथा 28 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा 01 व्यक्ति को मध्यकालीन ऋण वितरित किया गया तथा 41 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा 05 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 19 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। पेयजल विभाग द्वारा 08 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। वन विभाग द्वारा 34 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा वनाग्नि सुरक्षा के संबंध में प्रचार-प्रसार किया गया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 26 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 85 व्यक्तियों के मोबाइल में भूदेव ऐप डाउनलोड कराया गया तथा 101 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 14 व्यक्तियों को जैकेट एवं 02 व्यक्तियों को स्वेटर वितरित किए गए। साथ ही 51 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। होम्योपैथी विभाग द्वारा 100 व्यक्तियों को ओपीडी सेवाएं एवं औषधि वितरण किया गया तथा 100 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। रीप विभाग द्वारा 07 व्यक्तियों को सामग्री की बिक्री की गई तथा 28 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा 02 व्यक्तियों से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा 07 व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क, विद्युत, स्मार्ट मीटर, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन निर्माण सहित विभिन्न स्थानीय समस्याएं रखी गईं। अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। शिविर के समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आगामी शिविरों के व्यापक प्रचार–प्रसार का आह्वान किया तथा समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर अधिक से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

More Stories
सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाएं
देहरादून में आयोजित हुआ दिव्यांग जन सशक्तिकरण मेला
सीएम धामी ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक