उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में आज एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई । आज सुबह के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 
पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 28:49.93 मिनट में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। महाराष्ट्र के किरन मात्रे ने 29:04.76 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने 29:43.60 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने बाजी मारी। उन्होंने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तराखण्ड की अंकिता ने 34:31.03 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि उत्तराखण्ड की ही सोनिया ने 35:45.19 मिनट के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

More Stories
कर्नल रामरतन नेगी ने लैंसडौन विधानसभा से पेश की दावेदारी, शुरू किया जनसंपर्क
प्रीतम सिंह को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, 2027 में दमदार जीत का किया दावा
वर्ल्ड चैंपियन स्नेह राणा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की