11 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राहुल की केदारनाथ यात्रा पर सियासत, कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

राहुल की केदारनाथ यात्रा पर सियासत, कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा को लेकर उत्तराखंड में जमकर सियासत हो रही है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने राहुल गांधी के केदारनाथ दौरे पर भाजपा नेताओं में मची खलबली पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी के केदारनाथ दौरे से भाजपा में जो खलबली मची हुई है उससे भाजपा नेताओं का डर साफ झलक रहा है इसीलिए भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी पर उतर आये हैं।

डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि क्या किसी भी हिन्दू को हिन्दू होने या सनातनी होने का सर्टिफिकेट भाजपा से लेना पड़ेगा ? क्या भाजपा ने हिन्दुत्व का कॉपी राइट करा दिया है जो उसके नेता ये बतायेंगे कि कौन हिन्दू है और कौन नहीं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का आदर करती है तथा उसका केवल एक चेहरा है धर्म निरपेक्ष परन्तु भाजपा के नेता केवल हिन्दुओं को वोट बैंक के रूप में उपयोग करने के लिए उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करते आये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद का कौन सा ऐसा बड़ा नेता नहीं है जिनकी बेटियां मुस्लिम वर्ग में नहीं ब्याही हैं तब उनका हिन्दुत्व कहां चला जाता है इससे साफ जाहिर होता है कि वे केवल आम लोगों की धार्मिक भावनाओं को भडकाने के लिए तथा वोट बैंक की राजनीति के लिए हिन्दुत्व का राग अलापते हैं। उन्होंने कहा कि जो सच्चा हिन्दू है उसने कभी भी किसी दूसरे धर्म का अपमान नहीं किया है क्योंकि हिन्दू धर्म में कहीं भी नहीं कहा गया है कि दूसरे धर्म का अपमान करना चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी किसी भी भाजपा नेता से बडे हिन्दू हैं तथा उन्हें भाजपा जैसी साम्प्रदायिक पार्टी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

See also  मुख्य सचिव ने ली एडीबी की बैठक, दिए निर्देश

धार्मिक भावनाएं भड़का रही बीजेपी- प्रतिमा सिंह

प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में आम जन को होने वाली परेशानियों, मंहगाई, बेरोजगारी, से तो निजात नहीं दिला पाई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केवल अपने मन की बात करने में पूरे दो कार्यकाल बिता दिये कभी जनता के मन की बात नहीं सुनी और जब जनता ने अपने मन की बात सुनाने की चेष्टा की तो उसे हिन्दुत्व खतरे में बता कर बरगलाने की कोशिश करते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेशों की सैर कर देश की आम जनता के टैक्स के पैसे से गोदी मीडिया के माध्यम से अपना प्रचार-प्रसार करवाकर अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राहुल गांधी जी की लोकप्रियता से इतने घबराये हुए हैं कि उन्हें 2024 में अपनी कुर्सी डोलती हुई नजर आ रही है इसीलिए वे लोगों की धार्मिक भावनायें भड़का रहे हैं।