3 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टिहरी में लेकर फेस्टिवल की तैयारी तेज

टिहरी के पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित किए जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान जिले में 9 स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान भी संचालित किए जाएंगे। जिसके जरिए प्रतिभागी, हिमालय की खूबसरती का दीदार करने के साथ ही ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित होंगे।

झील के कारण टिहरी, हाल के समय में वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा डेस्टिनेशन बन चुका है। लेकिन टिहरी में इसके अलावा भी पयर्टकों के लिए बहुत कुछ छुपा हुआ है। खासकर पहाड़ी ढलानों, जंगलों और बुग्याल से होकर गुजरने वाले ट्रैकिंग रूट्स। इसलिए जिला प्रशासन टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान पयर्टकों को नया अनुभव दिलाने के लिए 9 स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान संचालित करने जा रहा है। उक्त सभी ट्रैकिंग अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, जिस कारण पयर्टक टिहरी के ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित हो सकेंगे।

See also  लोक भवन में बसंतोत्सव का समापन

DM नीतिका खंडेलवाल ने कहा कि इन ट्रैकिंग अभियानों का उद्देश्य केवल साहसिक गतिविधि तक सीमित नहीं है। यह पहल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और टिहरी को एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पयर्टकों के साथ प्रशिक्षित गाइड भी साथ चलेंगे, पयर्टकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं।

फेस्टिवल के दौरान ‘एस्ट्रो नाइट’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें साफ आसमान के नीचे तारों का अवलोकन कराया जाएगा। दिन में ट्रैकिंग और रात में तारामंडल का अनुभव, यह संयोजन प्रतिभागियों को प्रकृति से गहरे जुड़ाव का अवसर देगा।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखण्ड पयर्टन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किए जा रहे Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ 6 मार्च को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों किया जाना प्रस्तावित है।