आगामी 02 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली आदि कैलाश मैराथन की तैयारियों की समीक्षा हेतु उत्तराखंड शासन के सचिव पर्यटन धीरज सिंह गर्ब्याल आज पिथौरागढ़ पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने लंदन फोर्ड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री गर्ब्याल ने कहा कि आदि कैलाश मैराथन न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन संभावनाओं को भी उजागर करता है। उन्होंने आयोजन की सभी तैयारियाँ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सचिव पर्यटन ने लंदन फोर्ड स्थित ऐतिहासिक किले के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए इसके परिसर को पर्यटकों के लिए आकर्षक और सुविधायुक्त रूप में विकसित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और विकास स्थानीय पर्यटन को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कर सकता है।
“इस दौरान जिलाधिकारी ने सचिव पर्यटन को लन्दन फोर्ड परिसर अंतर्गत विकसित किए जाने वाले स्थलों की जानकारी देने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं और आवश्यक संसाधनों के विषय में भी अवगत कराया।”
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल,मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि, और आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

More Stories
बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, धामी ने भी दिए टिप्स
शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में डीएम ने की 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा