14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज चमोली के डीएम ने बैठक में दिए कई निर्देश

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज चमोली के डीएम ने बैठक में दिए कई निर्देश

चारधाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला सभागार में यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक की। इस दौरान हितधारकों द्वारा दिए गए सुझावों पर समीक्षा की गयी।

बदरीनाथ में बिजली, पानी तथा सीवर की समस्या को लेकर उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या को लेकर जल संस्थान ने 2 करोड़ के वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं, सीवर का काम भी शुरू हो गया है और विद्युत आपूर्ति भी सूचारू कर दी गयी है।

जिलाधिकारी नेे पीआईयू को तीर्थ पुरोहित आवास के 5 ब्लॉक मई तक पूर्ण करने और अन्य ब्लॉकों के कार्यो को शुरू कराने के साथ ही धाम में अलकनन्दा नदी की गाद हटाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को बद्रीनाथ का ट्रैफिक प्लान बनाने के साथ ही अवैध तरीके से मन्दिर दर्शन कराने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि यात्रा पंजीकरण को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

See also  उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई गई

साथ ही अतुल शाह और अन्य द्वारा पीपलकोटी में बिजली पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र विजिट कर समस्याओं का समाधान करने और सेमल डाला मैदान में शौचालय की व्यवस्था करने और सोलर लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। जल संस्थान को हेमकुण्ड मार्ग पर घोड़े खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को बद्रीनाथ के गेस्ट हाउस को व्यवस्थित करने और डीईओ पीआरडी को तीन स्वयंसेवक देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को हर तीसरे दिन कार्य की प्रगति के फोटो उपलब्ध कराने और अपने मजदूरों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, एसडीएम चमोली राज कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी और हितधारक मौजूद रहे।