17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नेशनल गेम्स की तैयारियों में तेजी

नेशनल गेम्स की तैयारियों में तेजी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को आदेश दिए।

निरक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख़्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए।

See also  खटीमा में सीएम धामी ने किया महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं और इसके लिए एक बेहतरीन इंफ़्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।