कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता प्रीतम सिंह की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। प्रीतम सिंह ने क्या कहा है वो आपको बताएंगे लेकिन पहले पूरी ख़बर जान लीजिए। प्रीतम सिंह को कांग्रेस ने अब पूरी तरह राष्ट्रीय राजनीति में उतार दिया है।
राष्ट्रीय राजनीति में प्रीतम की एंट्री
छत्तीसगढ़ के सीनियर ऑब्जर्वर के साथ ही उन्हें अब सीईसी यानि कांग्रेस चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। खास बात ये है कि इस कमेटी में खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कुल 16 सदस्य हैं जिनमें प्रीतम सिंह का भी नाम शामिल है। सीईसी में शामिल होने के बाद अब इस बात के भी आसार हैं कि प्रीतम सिंह को जल्द ही खरगे की टीम में महासचिव या सचिव भी बनाया जा सकता है। फिलहाल तो प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस में खुशी की लहर है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जश्न का बड़ा कार्यक्रम भी होगा।
प्रीतम सिंह ने जताया आलाकमान का आभार
सीईसी सदस्य बनाए जाने पर प्रीतम सिंह ने पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिये दी है। नई और अहम टीम का हिस्सा बनाए जाने पर प्रीतम सिंह ने आलाकमान का शुक्रिया अदा किया है। प्रीतम ने कहा है। “केंद्रीय चुनाव समिति- (#CEC)” में नामित किये जाने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और Rahul Gandhi और शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में नामित सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई व शुभकामनायें।”
More Stories
कपकोट में आपदा प्रभावितों से मिले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, समस्याएं सुनीं
सीएम धामी ने किया स्वच्छोत्सव का उद्घाटन
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं