27 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया

केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया

बाबा केदारनाथ की यात्रा का आगाज 10 मई से होगा। मगर आज से कपाट‌ खुलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बाबा की पंचमुखी डोली आज केदारनाथ धाम को प्रस्थान कर प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी पहुंचेगी। आज पूर्वाह्न भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा यहां रात्रि प्रवास करेगी तथा मंगलवार 7 मई को पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से चलकर फाटा प्रवास करेगी। बुद्धवार 8 मई को डोली गौरीकुंड तथा बृहस्पतिवार 9 मई को गौरा माता मंदिर गौरीकुंड से चलकर शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शुक्रवार 10 मई को प्रातः सात बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थियों के दर्शनार्थ खुल जाएंगे।

See also  नंदा गौरा योजना के तहत सीएम धामी ने ट्रांसफर किए रुपये