उत्तराखंड कांग्रेस नेता संदीप चमोली ने देवप्रयाग में हुए विवाद को लेकर तीखा हमला बोला है। संदीप चमोली ने कहा कि आज देवप्रयाग में प्रस्तावित शराब की दुकान के शांतिपूर्ण विरोध के दौरान जिला आबकारी अधिकारी के.पी. सिंह द्वारा स्थानीय पूर्व प्रधान एवं जनप्रतिनिधि श्री नेत्र सिंह जी के साथ की गई अभद्रता अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा नागरिक के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।
चमोली ने कहा कांग्रेस इस घटना की कड़े शब्दों में घोर निंदा करती है। साथ ही सरकार और आबकारी आयुक्त से मांग करते हैं कि जिला आबकारी अधिकारी के.पी. सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चमोली ने कहा कि अगर 18 तारीख तक आबकारी आयुक्त द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आबकारी आयुक्त कार्यालय 19 तारीख वीरवार को घेराव कर तालाबंदी की जाएगी और वहां अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक के.पी. सिंह को उनके पद से नहीं हटाया जाता।

More Stories
भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर यशपाल आर्य का सरकार पर निशाना
खटीमा में हेलीपैड पर लोगों से मिले सीएम धामी
UPSC क्रैक करने वाली छात्राओं से मिले सीएम धामी