27 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिटकुल एमडी मामले में सरकार की मनमानी पर सवाल, जन प्रहार ने फूंका सीएम धामी का पुतला

पिटकुल एमडी मामले में सरकार की मनमानी पर सवाल, जन प्रहार ने फूंका सीएम धामी का पुतला

पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी प्रकाश चंद्र ध्यानी के नियुक्ति विवाद में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा अवमानना प्रकरण में की गई सुनवाई और सचिव स्तर पर कड़ी टिप्पणियों और फटकार के बाद “जन प्रहार” टीम ने राज्य सरकार के विरुद्ध अपना विरोध तेज कर दिया है।

इसी क्रम में आज जन प्रहार के कार्यकर्ताओं ने पिटकुल मुख्यालय के बाहर ऊर्जा मंत्री की भूमिका के विरोध में उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों में संयोजक सुजाता पॉल सहसंयोजक पंकज सिंह क्षेत्री, प्रवक्ता रविन्द्र गुसाईं, नवीन चौधरी, सूरज, आदेश कोहली, कृष कपूर, हिमाल थापा, नसीम मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, अभिषेक थापा आदि मौजूद रहे।

See also  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले चंपावत के होल्यार

सुजाता पॉल का कहना है कि न्यायालय की अवमानना से जुड़ा यह प्रकरण केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि शासन की जवाबदेही और कानून के सम्मान का प्रश्न बन चुका है।

पंकज सिंह क्षेत्री ने आरोप लगाया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सरकार ने समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, जिससे न्यायालय की गरिमा प्रभावित हुई है।

रविन्द्र गुसाईं ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित मंत्री के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। जन प्रहार टीम ने चेतावनी दी कि अगर अवमानना प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

See also  भीमताल के ओखलकांडा में गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में ड्राइवर की मौत, विधायक राज्ञ सिंह कैड़ा ने सीएम धामी से की परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग