IAS राधा रतूड़ी का उत्तराखंड में मुख्य सचिव बनना तय है। उम्मीद की जा रही है कि इसका औपचारिक ऐलान जल्द कर दिया जाएगा 1988 बैच की अफसर राधा रतूड़ी फिलहाल अपर मुख्य सचिव हैं। वो लंबे समय से इसी पद पर काम कर रही हैं।
राधा रतूड़ी को नौकरशाही की कमान मिलती है तो वो उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। राधा रतूड़ी 6 महीने पहले भी इस पद की मजबूत दावेदार थीं लेकिन तब धामी सरकार ने एस एस संधू का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था। जस एस संधू कल यानी 31 जनवरी को मुख्य सचिव के पद से रिटायर हो जाएंगे। उनके बदले राधा रतूड़ी कओ ही मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।


More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान
मुख्य सचिव ने की रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा
हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए केंद्र ने जारी किए 500 करोड़ रुपये