16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जौलजीबी मेले में 200 स्टूडेंट्स को दी गई राफ्टिंग की ट्रेनिंग

जौलजीबी मेले में 200 स्टूडेंट्स को दी गई राफ्टिंग की ट्रेनिंग

उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित जौलजीबी काली नदी में राफ्टिंग प्रशिक्षण का समापन हो गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जौलजीबी मेले में काली नदी में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक अस्कोट बगडीहाट जौलजीवी डीडीहाट पिथौरागढ़ के 200 छात्र छात्राओं को रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण से जोड़ा गया ।छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़कर नदी तटों की सफाई करवाई गई। सभी छात्र छात्राओं ने प्रशिक्षण की सराहना के साथ-साथ व्यवस्थाओं की सराहना भी की। दिनेश गुरु रानी ने जिला प्रशासन पर्यटन विभाग व कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि नदी में पांच राफ्टों का संचालन किया गया जिसमें कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अलावा हिमानी एडवेंचर ,काली एक्सपीडिशन और स्नो ट्राउट कंपनी ने प्रतिभाग किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 14 नवंबर उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पौधा दिया गया था जिसे समापन के अवसर पर प्रसिद्ध हंसेश्वर मठ परिसर में महंत परमानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों द्वारा लगाया गया। प्रशिक्षण देने वालों में राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश दीपक मनोहर सिंह विनोद धामी अजय धामी भुवन सिंह शामिल रहे।

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़