राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा कॉम्प्लेक्स शॉपकीपर एसोसिएशन ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद घटना के विरोध में एसोसिएशन द्वारा एक कैंडल मार्च निकाला गया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद और निंदनीय घटना है। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार देशों और आतंकी संगठनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे आतंकवादियों में भय का माहौल बने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की सोच भी न सके। हम ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य राहुल सूद, नवकरण सिंह, मिथिलेश यादव, मोहम्मद अजान, रोहिल सिद्दीकी, नवीन, हैरी सोनी, जितेंद्र गोयल, बलदेव जस्सल, अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित रहे।

More Stories
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप