15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा विस्थापितों को लेकर तेजी से काम

आपदा विस्थापितों को लेकर तेजी से काम

चमोली में आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर आज जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। जिसमें सरपाणी, लिगंडी और थराली नगर पंचायत के अंतर्गत आपदा प्रभावित 17 परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास के लिए 72.25 लाख धनराशि का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित करने की सहमति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास प्रस्ताव को शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार के

See also  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, पिथौरागढ़ से बीजेपी नेता बीरेंद्र वल्दिया भी हुए शामिल, रखी ये अहम मांग
पुनर्वास वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि आपदा प्रभावित 17 परिवारों में तहसील नंदानगर के अंतर्गत सरपाणी गांव के 14 परिवार, तहसील थराली में लिगंडी गांव के 2 और नगर पंचायत थराली के वार्ड-3 से एक परिवार शामिल है। इन सभी प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु उनकी निजी नाप भूमि पर विस्थापन कराया जा रहा है। विस्थापन के लिए निजी नाप भूमि का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। आपदा प्रभावित सरपाणी गांव के 14 परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु 59.50 लाख, लिगंडी गांव के 2 परिवारों के विस्थापन के लिए 8.50 लाख और नगर पंचायत थराली के एक परिवार के विस्थापन के लिए 4.25 लाख का प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से धनराशि अवमुक्त होने पर प्रभावित परिवारों का विस्थापन किया जाएगा।