14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कल रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कल रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

लच्छी वाला देहरादून टोल प्लाजा से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए लच्छीवाला टोल प्लाजा पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी सोमवार को बड़ा प्रदर्शन करेगी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को टोल प्लाजा की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी प्रेषित करेगी । राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि देहरादून स्थित लच्छी वाला टोल प्लाजा पर उत्तराखंड के यात्रियों से अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है, इसे तत्काल कम किए जाना चाहिए। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि लच्छी वाला टोल प्लाजा स्थित टोल रोड कुल 37 किलोमीटर से अधिक है, किंतु गढ़वाल के 6 जिलों से आने वाले यात्री मात्र 12 किलोमीटर टोल रोड का ही इस्तेमाल करते हैं । किंतु उन्हें पूरी 37 किलोमीटर टोल रोड के शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। लिहाजा इसे तत्काल दो-तिहाई तक कम किया जाना चाहिए।

See also  विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली अहम बैठक, वन विभाग के अफसरों की लगाई क्लास

उन्होंने सुझाव दिया कि समस्त पर्वतीय जिलों से आने वाले प्राइवेट और कॉमर्शियल वाहनों के लिए उपयुक्त पास बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में निशुल्क आवागमन हेतु पास जारी किए जाने किये जाने चाहिए। क्योंकि अब नये वाहनों के लिए फ्री पास जारी नहीं किये जा रहे हैं ।

शिव प्रसाद सेमवाल ने कर्मचारियों के शोषण का हवाला देते हुए कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों का वेतन पहले से कम कर दिया गया है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि टोल प्लाजा के ठेकेदार, सरकार के राजस्व और महंगाई सभी बढ़ रही है किंतु कर्मचारियों का वेतन घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम बना नजीर

शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि इन समस्याओं के निराकरण हेतु करवाई नही की गई तो टोल प्लाजा के खिलाफ उग्र आंदोलन आरम्भ किया जाएगा और इसे हटाया जाएगा।

इसके अलावा यात्री मजबूरन भोपाल पानी और मोथरोवाला के दो अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग शुरू कर देंगे । इससे सरकार के राजस्व का भी नुकसान होगा। शिव प्रसाद सेमवाल ने उम्मीद जताई कि सरकार तत्काल इस पर कार्यवाही करेगी।