मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत आयोजित जल जीवन मिशन की चतुर्थ शीर्ष समिति की बैठक में अधिकारियों को मिशन के तहत संचालित सभी प्रोजेक्ट्स को जून 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी 13 जिलों में शत् प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) कवरेज पूर्ण करने के साथ ही स्कूलों में पेयजल, बेसिन और शौचालयों में जलापूर्ति के सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून तथा टिहरी जनपदों में 500 गांवों को स्वच्छ सुजल ग्राम बनाने के पायलट प्रोजेक्ट पर तत्परता एवं गम्भीरता से कार्य किया जाए। सीएस ने जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट्स की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग को भी टाइम बाउण्ड करवाने और जल जीवन मिशन (एसडब्ल्यूएसएम तथा डीडब्ल्यूएसएम ) के कर्मचारियों का मूल्यांकन के आधार पर वेतन वृद्धि के भी निर्देश दिए हैं।

More Stories
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय
सीएम धामी ने हल्द्वानी में की समीक्षा बैठक
डीएवी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में शामिल हुए सीएम धामी