11 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में NHAI और जिला प्रशासन पर ऋषेंद्र महर ने लगाए लापरवाही के आरोप, उठाया गंभीर मुद्दा

पिथौरागढ़ में NHAI और जिला प्रशासन पर ऋषेंद्र महर ने लगाए लापरवाही के आरोप, उठाया गंभीर मुद्दा

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने नेशनल हाईवे पिथौरागढ़ की बेहाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। महर ने जिला प्रशासन और सरकार पर घाट में मुन्ना बैंड के पास महीनों पहले आए मलवे को अभी तक न हटाने को लेकर तंज कसा। साथ ही आरोप लगाया कि सिस्टम शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ऋषेंद्र महर ने प्रशासन और NH के अफसरों को गैरजिम्मेदार बताते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर उठाए उठाए ‌।

महर ने कहा कि पिथौरागढ़ एक सीमांत जिला है जहां की लाइफ लाइन एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग है जिसमें करोड़ों की लागत से ऑल वेदर रोड बनाई गई ,परंतु विडंबना यह है कि वह आए दिन जगह जगह मलवा आने से बंद हो जाती है, जिससे आम जन मानस के साथ साथ पर्यटकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

See also  आवास सचिव आर राजेश कुमार ने नगर और ग्राम नियोजन विभाग की बैठक की

जैसे ही बारिश होती है तो सड़क में कहीं न कहीं मालबा आ जाता है और आवाजाही बाधित हो जाती है, इसका कारण NH के अधिकारी, जिला प्रशासन और सरकार की लापरवाही है। ऋषेंद्र महर ने कहा लंबे समय से घाट के समीप मुन्ना बैंड में भारी मात्रा में मलवा आया है जिसको अभी तक साफ नहीं किया गया है, सत्ता धारी नेता,जिला प्रशासन और NH के अधिकारी भी उसी सड़क से रोज आते जाते हैं पर उन्होंने मलबा हटवाने की अभी तक सुध नहीं ली है, शायद वो मानसून के आने और किसी अनहोनी या हादसे का इंतजार कर रहे हैं। महर ने कहा कि अधिकारी मानसून का इंतजार करते हैं और उस समय कार्य करने से अचानक से मलबा आ जाता है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कभी कभी मलबे की चपेट में आने से लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। ऐसे में विभाग को चाहिए कि वो अभी मलबा साफ करने के लिए रात में काम करना चाहिए ताकि मानसून तक हालात सही है सकें। महर ने कहा अगर जल्द उसमें ट्रीटमेंट कार्य नहीं हुआ तो व़ जगह किसी बड़े हादसे को न्यौता देती दिख रही है। ये एक सीमांत जिला है जो देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अतिमहत्वपूर्ण है ,इसीलिए सरकार , जिला प्रशासन और NH के अधिकारी इसको गंभीरता से लेते हुए जल्द इसमें कार्य करे ताकि आम जन और पर्यटकों का सुरक्षा पूर्ण सफर निरंतर जारी रहे। अगर इसमें जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो पिथौरागढ़ वासी NH, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।

See also  जल जीवन मिशन को लेकर डीएम पिथौरागढ़ सख्त, फील्ड विजिट कर दिए अफसरों को लापरवाही से बाज आने के निर्देश