उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित जौलजीबी काली नदी में आज दूसरे दिन भी रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण जारी रहा ।कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज अस्कोट जौलजीबी पिथौरागढ़ के 52 छात्र छात्राओं ने काली नदी में 7 किलोमीटर का रिवर रन किया।
प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए हिमालय शपथ दिलाई गई।आज कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने पांच राफ्ट नदी में उतारे। प्रशिक्षण देने वालों में राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश मनोहर सिंह विनोद धामी भुवन सिंह थे।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला
16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष
देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल