सांयकाल हुई तेज बारिश के चलते नरकोटा में सम्राट होटल के पास मलबा पत्थर आने से मार्ग यातायात हेतु पूरी तरह से बाधित है। कतिपय वाहन चौकी जवाड़ी बाईपास से होकर आगे की तरफ जाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस के स्तर से चौकी जवाड़ी पर ही इन वाहनों को रुकवाया जा रहा है तथा उनको आगे के मार्ग की उचित जानकारी प्रदान कर सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास के होटल सहित कस्बा रुद्रप्रयाग में ही रुकने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
रात्रि का समय होने और ऐसे संवेदनशील स्थानों पर कहीं पर भी मलबा-पत्थर गिरने की संभावनाओं के दृष्टिगत किसी भी यात्री एवं स्थानीय वाहन को आगे की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है व सभी से सुरक्षित रहने तथा कल प्रातः काल में मार्ग के सुचारु होने के उपरान्त ही आगे का सफर किए जाने की सलाह दी जा रही है।

More Stories
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश
जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने की कवायद, आपदा प्रबंधन विभाग ने की मॉक ड्रिल