केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्गों में विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों व स्थानीय लोगों के परिजनों के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर*
गत दिवस हुई अतिवृष्टि के चलते श्री केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण अलग-अलग जगहों पर फंसे यात्रियों का निरन्तर हैलीकॉप्टर एवं रेस्क्यू टीमों (एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रबन्धन, जिला पुलिस) के सहयोग से यात्रियों को पैदल लाते हुए रेस्क्यू किया गया है। 
केदारघाटी में उपजे इन हालातों के कारण नेटवर्क की समस्या रहने व यात्रा पर आये लोगों के परिजनों का आपस में सम्पर्क न होने के कारण पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यात्रियों व आम-जनमानस की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं।
रुद्रप्रयाग पुलिस के कन्ट्रोल रूम के नम्बर 7579257572 व पुलिस कार्यालय में व्यवस्थित लैंडलाइन नम्बर 01364-233387 को हेल्पलाइन नम्बर के तौर पर शुरू किया गया है। इन नम्बरों के व्यस्त रहने पर आपातकालीन नम्बर 112 पर काॅल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर उठाए जा रहे सवालों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक
उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव से पहले पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
अभिनेता अक्षय कुमार की सीएम धामी से मुलाकात