10 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नशे के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन

नशे के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन

​जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज पूरे जनपद में संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम 05:00 बजे से 07:00 बजे तक चले इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नशे के सौदागरों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर रखी। चेकिंग जनपद की सभी 5 मुख्य कोतवालियों—रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के प्रभारियों एवं यातायात निरीक्षक की निगरानी में संचालित किया गया।
• ​नशा एवं मादक पदार्थ (Zero Tolerance) – ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ (नशे में वाहन चलाना) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही, मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका में संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई।
• ​यातायात सुरक्षा – ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर सख्त हिदायत दी गई।
• ​संदिग्ध गतिविधियों पर नजर – सार्वजनिक स्थानों पर अकारण घूमने वाले और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई।

​जनता से अपील – ​रुद्रप्रयाग पुलिस समस्त नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की भांति यातायात नियमों का पालन करें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। यदि आपको अपने आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या असामान्य गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल:
📞 नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें या
📞 आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करें।

*सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।*

See also  FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन सम्पन्न