12 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन

वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन

उत्तराखंड राज्य आंदोलन की वरिष्ठ एवं समर्पित आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का 85 साल में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है, उन्हें नम आंखों के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया। उनको उनके पुत्र समाजसेवी दीपक गौनियाल ने मुखाग्नि दी ।विद्या गौनियाल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लंबे समय तक आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। वे आईडीपीएल क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारियों के बीच एक मजबूत स्तंभ के रूप में जानी जाती थीं। इसके अतिरिक्त नगर पालिका से जुड़े विभिन्न जन आंदोलनों में भी उन्होंने वर्षों तक सक्रिय सहभागिता निभाई और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया उनके निधन पर सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। अंत्येष्टि में वरिष्ठ समाजसेवी, प्रतिष्ठित व्यापारीगण, राजनेता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्या गौनियाल का जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का प्रतीक था। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

See also  सीएम धामी ने हल्द्वानी में की समीक्षा बैठक