28 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शांति प्रसाद भट्ट का बीजेपी पर निशाना

शांति प्रसाद भट्ट का बीजेपी पर निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने हिमाचल के बागी विधायकों के ऋषिकेश में होने की ख़बर को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि

हिमाचल प्रदेश के अयोग्य घोषित बागी विधायकों को लेकर भाजपा का एक नेता चंडीगढ़ से उड़ान भर कर उत्तराखंड पहुंचा है, और इन बागी विधायकों को सुरक्षा घेरे मे ऋषिकेश(कौड़ियाल) के एक आलीशान होटल पहुंचा गया है”।

इन अयोग्य घोषित बागी विधायकों की अयोग्यता/योग्यता पर माननीय सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा,किंतु भाजपा की इस करतूत ने एक बार फिर से उत्तराखंड की भूमि को शर्मसार कर संवैधानिक पाप जैसा कृत्य किया है, ज्ञात हों कि पूर्व मे जब कांग्रेस नेतृत्व वाली हरीश रावत की सरकार को भाजपा ने गिराया था तब माननीय उच्च अदालत ने टिप्पणी करते हुए ऐसे कृत्य को ” *संवैधानिक पाप* ” कहा था, आज भाजपा ने पुनः वही कार्य किया है।

See also  सीएम धामी ने राज्यपाल से की मुलाकात

इसलिए व्यापक जनहित मे भाजपा से निम्नाकित सवाल है:

1🔸 इन अयोग्य बागी दागी विधायको के हवाई सेवाओं और आलीशान होटलों का खर्चा कौन वहन कर रहा है?

2🔸क्या उत्तराखण्ड की सरकार या कोई ठेकेदार/शराब माफिया/खनन माफिया इन खर्चों को वहन कर रहा है ?

3🔸इनकी सुरक्षा पर सरकारी तंत्र का कुल कितना खर्चा आयेगा?

4🔸इनकी सुरक्षा मे कुल कितने जवान/अधिकारी/कर्मचारी तैनात है?

5🔸उतराखंड कितने दिनों तक इनकी आवभगत मे लगा रहेगा?

6🔸 “अतिथि देवो भव:” के पवित्र श्लोगन के आधार पर क्या इनका स्वागत सत्कार किया जा रहा है?

7🔸क्या हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस नेतृत्व वाली”सुक्खू सरकार”को गिराने का कोई षड्यंत्र उतराखंड मे रचा जा रहा है?

See also  सीएम धामी ने टनकपुर में क्या खास किया?