खानपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही अगले 7 दिन के अंदर जवाब भी मांगा है।
चैंपियन ने बीते दिनों लगातार बयानबाजी की है जिसकी वजह से बीजेपी को असहज होना पड़ा और अब बीजेपी उनके खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना रही है। हालांकि अभी चैंपियन के जवाब का इंतजार किया जाएगा।
मदन कौशिक पर साधा था निशाना
कुंवर प्रणव चैंपियन ने बीजेपी के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर हमला बोला था। चैंपियन ने आरोप लगाया था कि 2022 में मदन कौशिक ने बीजेपी से धोखेबाजी की जिसकी वजह से पार्टी के कई उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। इसी बयान को बीजेपी ने अनुशासन हीनता मानते हुए उन्हें नोटिस भेजा है।
चैंपियन ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी भी पेश की थी लेकिन अब उनकी बयानबाजी उनपर ही भारी पड़ती नज़र आ रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अब चैंपियन का क्या होगा और वो कैसे इस संकट से बाहर आ पाएंगे?

More Stories
सीएम धामी ने दिलाई नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर शपथ
पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का आभार जताया