कांग्रेस नेता और समाज सेविका सोनिया आनंद रावत ने आरूषि सुंदरियाल जो कि खुद को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताती है के झूठ का पर्दाफाश करने की बात कही है । उन्होंने अपने बयान के साथ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की ओर से जारी एक पत्र और उनका वीडियो भी संलग्न किया है। जिसमें सुमित्तर भुल्लर के ने ये कहा है कि आरुषि सुंदरियाल जो कि खुद को युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बता रही है झूठ है और इस नाम की कोई महिला यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नहीं है ।
इस पर सोनिया ने कहा कि आरूषि सुंदरियाल ने षड्यंत्र के तहत सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए मेरे नाम का सहारा लिया क्योंकि वो जानती थी की मैंने बरसों की मेहनत और समाज की सेवा, अपने गायन से समाज में अपना नाम स्थापित किया है उसने मेरे नाम का सहारा लेकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की जो कि बहुत ही हल्की हरकत है उन्होंने कहा की इस प्रकार के झूठे लोगों का पर्दाफाश होना चाहिए जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जा सके और इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो सके ।

More Stories
महेंद्र भट्ट के बयान पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का पलटवार, कहा सवालों से से भागने वाली सरकार को बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कांग्रेस
पिथौरागढ़ के जौलजीबी में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने मंशा पर उठाए सवाल