15 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात

खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी ।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस भेंट के दौरान देवभूमि उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल तय करने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया और उन्हें प्रदेश आगमन का न्योता दिया।

इस मुलाक़ात के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य नें केंद्रीय खेल मंत्री का राष्ट्रीय खेलों के लिए GAMES TECHNICAL CONDUCT COMMITTEE का गठन करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्रीय मंत्री मंडाविया को देहरादून में आयोजित होने जा रहे ‘युवा महोत्सव’ के लिए भी आमंत्रित किया। मंत्री रेखा आर्य ने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय मंत्री जल्द ही देवभूमि का दौरा करेंगे और हम सभी को अपने मार्गदर्शन से लाभान्वित करेंगे।

See also  सीएम धामी से मिले आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा